Monday, December 17, 2018

दिग्विजय सिंह जो ‘मिस्टर बंटाधार’ से 15 साल बाद बने ‘किंग मेकर’

17 दिसंबर को भोपाल में जब कमलनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने मंच पर पहुंचे तो उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ-साथ थे. दिग्विजय सिंह समारोह में मौजूद तो थे, लेकिन मंच से नीचे.

दिग्विजय मंच के नीचे ज़रूर थे, लेकिन कमलनाथ के शपथ लेने से उनके दिल को ही सबसे ज़्यादा ठंडक पहुंची होगी और इसकी एक नहीं दो वजह हैं.

पहली वजह तो यही है कि बीते 15 साल से राज्य में कांग्रेस की खस्ताहालत के लिए उन्हें ही लगातार ज़िम्मेदार ठहराया जाता रहा था. दिग्विजय 15 साल की बदनामी के दौर से अब उबर गए हैं.

दूसरी वजह है एक पुराना क़र्ज़, जिसे उन्होंने अब चुकाया है.

पहले बात बदनामी वाले दौर की. दरअसल 15 साल पहले, 2003 में जब दिग्विजिय सिंह, 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद चुनाव हारे थे, तब तक उनका नाम 'मिस्टर बंटाधार' के तौर पर मशहूर हो चुका था. 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह को ये नाम उमा भारती ने दिया था, जो चुनाव जीतकर बाद में राज्य की मुख्यमंत्री भी बनी थीं.

उनकी पहचान ऐसे नेता की बन चुकी थी जिसने मध्य प्रदेश के लोगों का बंटाधार कर दिया. प्रदेश में बिजली, सड़क और पानी को लेकर आम लोगों में 2003 में इतनी नाराज़गी थी कि वो आने वाले दस सालों तक ख़त्म नहीं हुई थी.

भारतीय जनता पार्टी ने इस जनभावना को बख़ूबी 2008 और 2013 में राज्य के चुनाव को शिवराज बनाम दिग्विजय सिंह की लड़ाई के तौर पर पेश किया था. शिवराज सिंह ने 2013 में भी यही कोशिश की, लेकिन इस बार कांग्रेस की रणनीति ने उन्हें विपक्ष में बैठा दिया.

परदे के पीछे से रणनीति
पार्टी आलाकमान ने दिग्विजय सिंह के चेहरे को पीछे करते हुए राज्य के अपने दो बड़े नेताओं कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सामने कर दिया. दिग्विजय पीछे ज़रूर थे, लेकिन परदे के पीछे रणनीति बनाने में उनका अहम योगदान रहा.

दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए लक्ष्मण सिंह कहते हैं, "मध्य प्रदेश की जीत में तीनों का अहम योगदान रहा है, किसी का कम और किसी का ज़्यादा करके देखना ठीक नहीं होगा. दरअसल जिन्हें जो भूमिका दी गई थी, उसे उन लोगों ने बख़ूबी निभाया."

लक्ष्मण सिंह जीत के लिए दिग्विजिय-कमलनाथ-ज्योतिरादित्य की तिकड़ी को बराबरी का श्रेय दे रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की राजनीति पर नज़र रखने वालों की मानें तो इस बार दिग्विजय सिंह किंग मेकर की भूमिका में रहे हैं.

राज्य के वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार संजीव श्रीवास्तव कहते हैं, "दिग्विजय सिंह भले मंच पर नहीं दिखे हों लेकिन परदे के पीछे सबसे अहम योगदान उनका ही रहा है. रणनीतिक तौर पर उन्होंने अपने काम को ओवरप्ले नहीं किया लेकिन पूरे राज्य में कांग्रेस को उन्होंने ही मुक़ाबले में लाने का काम किया है."

दरअसल, चुनाव से कई महीने पहले उन्होंने 192 दिनों तक, यानी छह महीने से भी लंबे समय तक नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा करके राज्य में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नए उत्साह से भर दिया था. 3,300 किलोमीटर की यात्रा के दौरान करीब 140 विधानसभा क्षेत्रों में दिग्विजय सिंह ने कवर किया था.

इस यात्रा के बारे में दिग्विजय सिंह ने चुनाव से पहले बीबीसी को बताया था, "छह महीने की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के तहत मुझसे ढेरों लोग मिले, किसान, व्यापारी, ब्यूरोक्रेट्स, हर वर्ग का आदमी बेहद दुखी है, सब नाराज़ हैं. कमलनाथ जी रणनीति बना रहे हैं, हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे."

Friday, December 14, 2018

बॉक्स ऑफिस पर बनेगा महारिकॉर्ड, 700 करोड़ के क्लब में 'रजनी सर' की 2.0

मोबाइल रेडिएशन के खतरों से आगाह करती 2.0 निर्देशक शंकर का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसका निर्माण करीब 550 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में हुआ है. ये भारतीय इतिहास की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. रजनीकांत और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म, पिछले महीने 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. भारत की ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाई का महारिकॉर्ड बनाने जा रही है. माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा तक हो सकता है.

बताते चलें कि फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों के भीतर ही 700 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 700 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली कॉलीवुड के इतिहास की पहली फिल्म है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक 2.0 ने अब तक दुनियाभर में 710.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने दो हफ्तों के अंदर सिर्फ तमिलनाडु में 166.98 करोड़ रुपये की कमाई की है.

विलेन से ऐसे हीरो बने रजनीकांत, यूनीक स्टाइल से बनाया दीवाना

मनोबाला के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 526.86 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने 27.31 करोड़, दूसरे दिन 32.57 करोड़, तीसरे दिन 36.45 करोड़, चौथे दिन 39.20 करोड़, पांचवे दिन 17.13 करोड़, छठे दिन 14.66 करोड़, और सातवें दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 16.80 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई.

दूसरी तमाम ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 2.0 तीसरेहफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी रहेगी. ये मजबूती भारतीय बाजार के साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी बनी रहेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे हफ्ते के बाद भी अमेरिका में करीब 100 थियेटर में फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही है. तीसरे हफ्ते तक किसी भारतीय फिल्म के लिए इस तरह की स्क्रीनिंग को एक रिकॉर्ड माना जा रहा है.

रजनीकांत ने किस बॉलीवुड एक्टर से सीखी सिगरेट फ्ल‍िप स्टाइल

2.0 में मोबाइल और रेडिएशन के खतरे को लेकर एक खास ग्लोबल मैसेज दिया गया है. मैसेज यह कि दुनिया सिर्फ मनुष्यों भर के लिए नहीं है. फिल्म में रजनीकांत के कई अवतार नजर आए हैं. अक्षय कुमार ने पक्षीराजन की भूमिका निभाई है. 2.0 दर्जन भर से ज्यादा भाषाओं में दब करके रिलीज की गई है. फिल्म के हिंदी वर्जन पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

Tuesday, December 11, 2018

到2020年渤海近岸水质优良比例达到73%

中新网12月11日电 据生态环境部网站消息,日前,经国务院同意,生态环境部、发展改革委、自然资源部联合印发《渤海综合治理攻坚战行动计划》(以下简称《行动计划》)。《行动计划》提出,到2020年渤海近岸水质优良比例达到73%。

  《行动计划》提出,通过三年综合治理,大幅度降低陆源污染物入海量,明显减少入海河流劣V类水体;实现工业直排海污染源稳定达标排放;完成非法和设置不合理入海排污口清理工作;构建和完善港口、船舶、养殖活动及垃圾污染防治体系;实施最严格的围填海管控,持续改善海岸带生态功能,逐步恢复渔业资源;加强和提升环境风险监测预警和应急处置能力。到2020年,渤海近岸海域水质优良(一、二类水质)比例达到73%左右,自然岸线保有率保持在35%左右,滨海湿地整治修复规模不低于6900公顷,整治修复岸线新增70公里左右。

  《行动计划》确定开展陆源污染治理行动、海域污染治理行动、生态保护修复行动、环境风险防范行动等四大攻坚行动,并明确了量化指标和完成时限。

  一是陆源污染治理行动。针对国控入海河流实施河流污染治理,并推动其他入海河流污染治理;通过开展入海排污口溯源排查,严格控制工业直排海污染源排放,实施直排海污染源整治,实现工业直排海污染源稳定达标排放,并完成非法和设置不合理入海排污口的清理工作;推进“散乱污”清理整治、农业农村污染防治、城市生活污染防治等工作;通过陆源污染综合治理,降低陆源污染物入海量。

  二是海域污染治理行动。实施海水养殖污染治理,清理非法海水养殖;实施船舶和港口污染治理,严格执行《船舶水污染物排放控制标准》,推进港口建设船舶污染物接收处置设施,做好船、港、城设施衔接,开展渔港环境综合整治;全面实施湾长制,构建陆海统筹的责任分工和协调机制。